उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के लिए आज से चौथे चरण का नामांकन शुरू हो गया है। 3 फरवरी तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। वही, 7 फरवरी तक नाम वापसी हो सकती है। चौथे चरण में 9 जिलों में होगा नामांकन। जिसमें पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली के साथ फतेहपुर और बांदा में नामांकन होगा। आपको बता दें कुल 60 सीटों के लिए नामांकन होगा।
