1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में अमित शाह 11:50 से 12:45 बजे तक मतदाता से करेगें संवाद, पढ़ें

मथुरा में अमित शाह 11:50 से 12:45 बजे तक मतदाता से करेगें संवाद, पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा में मतदाता संवाद करेंगे और बीजेपी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। अमित शाह की बैठक को लेकर जिले के अधिकारियों ने दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से सुबह 11:00 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मथुरा में अमित शाह 11:50 से 12:45 बजे तक मतदाता से करेगें संवाद, पढ़ें

उत्तर प्रदेश:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मथुरा में मतदाता संवाद करेंगे और बीजेपी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक भी करेंगे। अमित शाह की बैठक को लेकर जिले के अधिकारियों ने दिल्ली से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से सुबह 11:00 बजे वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री वहां से बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे। वहां 11:15 से 11:30 बजे तक पूजन अर्चन करेंगे। इसके बाद 11:45 बजे गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा विद्या मंदिर स्कूल पहुंचेंगे।

यहां 11:50 से 12:45 बजे तक मतदाता संवाद करेंगे। इसके बाद आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक संगठनात्मक बैठक करेंगे।

केंद्रीय मंत्री का सरकारी कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया, इधर दिल्ली से भी कुछ सुरक्षा अधिकारी मथुरा पहुंचे। बुधवार को केंद्रीय मंत्री के आगमन की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत बैठक भी आयोजित हुई। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री के रहने वाले भाजपा पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया।

जानकारी के अनुसार अमित शाह श्री जी बाबा स्कूल में जिस बैठक को संबोधित करेंगे, उसमें करीब 250 लोग शामिल होंगे। इसमें शहर के प्रमुख चिकित्सक, अधिवक्ता और अन्य बुद्धिजीवी मौजूद रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...