1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा, प्रियंका गांधी ने कहा- रोजगार की लड़ाई में युवाओं के साथ, देखें वीडियो..

पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा, प्रियंका गांधी ने कहा- रोजगार की लड़ाई में युवाओं के साथ, देखें वीडियो..

रेलवे भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सोमवार और मंगलवार को छात्रों ने बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में जमकर प्रदर्शन किया। कई जगह यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस ने बलप्रयोग किया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पुलिस ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों को पीटा, प्रियंका गांधी ने कहा- रोजगार की लड़ाई में युवाओं के साथ, देखें वीडियो..

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पुलिसकर्मियों के हॉस्टल में घुसकर छात्रों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। अब कांग्रेस महासचिव ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए कहा है कि वह इस लड़ाई में युवाओं के साथ हूं।

प्रियंका गांधी ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ”प्रयागराज में पुलिस द्वारा छात्रों के लॉज में और हॉस्टलों में जाकर तोड़-फोड़ करना एवं उनको पीटना बेहद निंदनीय है। प्रशासन इस दमनकारी कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाए। युवाओं को रोजगार की बात कहने का पूरा हक है और मैं इस लड़ाई में पूरी तरह से उनके साथ हूं।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ”गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने हक की बात कह रहे छात्र-छात्राओं के साथ डबल इंजन सरकार की पुलिस का व्यवहार देखिए। युवाओं के दमन के खिलाफ देश भर में इंकलाब होगा और भाजपा का अहंकार चूर-चूर होगा। युवा रोजगार का हक लेकर रहेंगे।”

 इस बीच रेल मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) और ग्रुप डी के लिए पहले चरण की परीक्षाओं को लेकर छात्रों के आंदोलन को देखते हुए दोनों परीक्षाओं पर रोक लगा दी है।

रेलवे भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सोमवार और मंगलवार को छात्रों ने बिहार और यूपी के कुछ हिस्सों में जमकर प्रदर्शन किया। कई जगह यह प्रदर्शन हिंसक हो गया और पुलिस ने बलप्रयोग किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...