राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अखिलेश को आतंकवादियों का हितैषी करार दिया और उनसे आतंकियों से प्रेम की वजह पूछी है। बुधवार को टाउनहाल स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत में नड्डा ने आंतकवादियों के प्रति अखिलेश यादव के प्रेम का तथ्यवार उदाहरण देते हुए सपा को घेरा।
