1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा को वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करना: सीएम योगी

सपा को वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करना: सीएम योगी

तिलोई में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, वोटबैंक की तमन्ना प्रगति में बाधक है। 2017 के बाद प्रदेश में परिवर्तन हुआ। अमेठी में मेडिकल कॉलेज बन रहा।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपा को वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करना: सीएम योगी

तिलोई में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, वोटबैंक की तमन्ना प्रगति में बाधक है। 2017 के बाद प्रदेश में परिवर्तन हुआ। अमेठी में मेडिकल कॉलेज बन रहा।

सपा के पास विकास का विजन नहीं था। सपा के एजेंडे में विकास,सुख,संमृद्धि नहीं। सपा का राजनीतिक आधार जाति-मजहब। सपा ने सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया। आज गांव-गरीब का विकास हो रहा है। अन्नादाता किसानों को खुशहाली दे रहे है। सरकार बनते ही कर्जमाफी की थी। एंटी रोमिया स्क्वायड की स्थापना की। गोवंश के साथ-साथ फसल की रक्षा करेंगे।

2017 के पहले और अभी का परिवर्तन छुपा नहीं है। मेडिकल कॉलेज की सौगात समाजवादी पार्टी भी दे सकती थी लेकिन उसके पास विकास का विजन नही था। सपा अपने अलग ही एजेडे में चलती है। उनका एजेडा है अलग उसमें विकास की नही, सुख समृद्धि नही, लोक कल्याण का नहीं गरीब का नहीं नौजवानों के रोजगार का नहीं बेटियों की सुरक्षा के लिए सपा के एजेडे में कोई स्थान नहीं है।

आपको बता दे कि सीएम योगी ने मंगलवार को अयोध्या में भी विपक्ष पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कोरोना महामारी के दौरान फ्री में टेस्ट, उपचार और वैक्सीन मुहैया करवाई गई। वैक्सीन का प्रभाव ही है कि जिन्होंने इसे ले लिया उसके बाद कोरोना उनके पास नहीं आया। इसी के साथ आपको डबल डोज राशन भी मिल रहा है। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में तो ऐसा नहीं था। जो लोग आपके सुख-दुख में सहभागी नहीं हो सकते उनको ढोने की नहीं विसर्जन करने की आवश्यकता है।

बता दें, यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 9 जिलों में मतदान हो रहा है। जिसमें पीलीभीत,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव,रायबरेली, फतेहपुर और बांदा जिले में आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण के 624 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। चौथे चरण में 2 करोड़ 12 लाख 90 हजार 564 मतदाता हैं, जिसमें 1 करोड़ 14 लाख 3 हजार 306 पुरुष मतदाता है, 98 लाख 86 हजार 286 महिला मतदाता हैं। वहीं 972 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...