उत्तर प्रदेश में धमाकेदार जीत के साथ योगी ने एक नए इतिहास की शुरुआत की है तो कई अंधविश्वास का अंत भी कर डाला है। विदेश में पढ़ने के बावजूद अखिलेश हमेशा यही मानते रहे कि नोएडा की लकीर को जिसने भी पार किया, वो यूपी की अग्निपरीक्षा में पास नहीं हो पाया।
