1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News in Hindi)

कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रवीन्द्र भवन में संपन्न

कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रवीन्द्र भवन में संपन्न

अपने उद्बोधन में जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पिछले 25 वर्षों से सत्ता से बाहर है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

उज्जैन में बवालः बाइक भिड़ंत के बाद हिंसा, पुलिस पर जानलेवा हमला

उज्जैन में बवालः बाइक भिड़ंत के बाद हिंसा, पुलिस पर जानलेवा हमला

हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने थाना प्रभारी के साथ अभद्रता की और जानलेवा हमला करने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सिमराली में 400 जोड़ों का होगा भव्य सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे आशीर्वाद

सिमराली में 400 जोड़ों का होगा भव्य सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देंगे आशीर्वाद

अब तक कुल 400 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। खास बात यह है कि इस सम्मेलन में सर्व समाज की भागीदारी देखने को मिल रही है, कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। वे सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

अडगांव में बाबा साहब के अपमान पर बवाल: बैनर फाड़ने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा समाज

अडगांव में बाबा साहब के अपमान पर बवाल: बैनर फाड़ने से भड़का आक्रोश, सड़क पर उतरा समाज

17 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में गांव में जुलूस निकाला जाना था। उससे पहले ही कुछ शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की नीयत से बैनर को नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन एकत्रित हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की संभाग प्रभारियों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक

बैठक में जिला प्रभारियों और संभाग प्रभारियों से फीडबैक भी लिया गया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संगठन और सरकार के समन्वय पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षक भर्ती- 2025 के अभ्यर्थियों ने राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर किया प्रदर्शन

शिक्षक भर्ती- 2025 के अभ्यर्थियों ने राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर किया प्रदर्शन

दर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अभ्यर्थियों में शासन के प्रति नाराज़गी साफ देखने को मिली। उनका कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिससे उनका भविष्य अधर में लटका हुआ  है।

पन्ना में पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी उजागर, गलत रिपोर्ट से मरीज व परिजनों में मचा हड़कंप

पन्ना में पैथोलॉजी सेंटरों की मनमानी उजागर, गलत रिपोर्ट से मरीज व परिजनों में मचा हड़कंप

एक निजी पैथोलॉजी में एक महिला की सीबीसी जांच में डब्ल्यूबीसी काउंट 67000 बताया गया। जब वही जांच जिला अस्पताल और अन्य स्थानों पर करवाई गई तो रिपोर्ट सामान्य आई। सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश,

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी नहीं होने से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी नहीं होने से नाराज किसानों ने किया चक्काजाम

किसानों का आरोप है कि आगर के समीप  उज्जैन रोड़ पर स्थित निजी वेयरहाउस पर चल रही समर्थन मूल्य गेंहू खरीदी में व्यवस्थाओं में खामियों के चलते उनकी फसल का तौल नहीं हो पा रहा है। जिससे वे लंबे समय से परेशान हो रहे है।

देशभर में बढ़ते हिन्दू विरोधी कृत्यों के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

देशभर में बढ़ते हिन्दू विरोधी कृत्यों के खिलाफ हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के बड़ौद रोड चौराहे पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

उज्जैन में बड़ा धार्मिक विकासः शनि लोक बनेगा, गढ़ कालिका मंदिर का भी होगा कायाकल्प

उज्जैन में बड़ा धार्मिक विकासः शनि लोक बनेगा, गढ़ कालिका मंदिर का भी होगा कायाकल्प

आने वाले सिंहस्थ 2028 को देखते हुए यहां विकास कार्य किए जा रहे हैं। शनि लोक के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है और कुम्भ से पहले निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है।

महाकाल दरबार में श्रद्धाः वाराणसी के पार्षद दल और मंत्री निर्मला भूरिया ने किए दर्शन

महाकाल दरबार में श्रद्धाः वाराणसी के पार्षद दल और मंत्री निर्मला भूरिया ने किए दर्शन

मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग की कैबिनेट मंत्री कुमारी निर्मला भूरिया भी महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

बीच बाजार में शराब पर बवाल: स्कूल-मंदिर के पास ठेका खुला, महिलाओं का फूटा गुस्सा

बीच बाजार में शराब पर बवाल: स्कूल-मंदिर के पास ठेका खुला, महिलाओं का फूटा गुस्सा

बाजार क्षेत्र में खुलेआम शराब परोसी जा रही थी, जिसे देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा। विरोध के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी और शराब ठेकेदार आमने-सामने आ गए।