मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन देश की स्वतंत्रता और जनजातीय अस्मिता के संघर्ष का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ-साथ राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता के संरक्षण के लिए निरंतर संघर्षशील रहे। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि अपनी जड़ों और संस्कृति की रक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के अमूल्य योगदानों के प्रति यह राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।