मध्यप्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट ने सोमवार को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राज्यसभा प्रत्याशी महेश केवट ने पार्टी कार्यालय परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने राजनीतिक सफर और आगामी दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंघ और भाजपा के प्रेरणास्रोत महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, नारायण सिंह पंवार, दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाईच, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ और सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, राज्यसभा प्रत्याशी रजनीश अग्रवाल, विधायक रीति पाठक, हरीशंकर खटीक, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वे संसद के उच्च सदन में मध्यप्रदेश और समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।
भाजपा नेतृत्व ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और राज्यसभा में महेश केवट का चयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।