भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को मतंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। दोपहर 12 बजे सीधी जिले में उनकी पहली चुनावी सभा हुई है। यहां कांग्रेस, सपा और आरजेडी सहित विपक्ष की सभी दलों को भ्रष्टाचारी बताया।
भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के छह लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रचार पर रहेगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बालाघाट जिले के बैहर विधानसभा क्षेत्र के उकबा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सिवनी जिले के लखनादौन में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद दमोह जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र आज शुक्रवार से भरे जाएंगे. तीसरे चरण में भोपाल सहित 9 सीटों पर चुनाव होंगे।नामांकन भरने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। बैतूल में बीएसपी प्रत्याशी के निधन के कारण केवल इसी पार्टी का नामांकन पत्र जमा किया जाएगा.
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं। पूर्व विधायकों के भाजपा में जाने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक पारूल साहू भी भाजपा में शामिल हो गई हैं।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे 16 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वे लगातार ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का आरोप है कि एक राष्ट्रीय पार्टी बीते एक साल से निर्वाचन आयोग से मिलने का समय मांग रही है लेकिन आयोग समय नहीं दे रहा है.
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने मंच से कार्यकर्ताओं और जनता से प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर वोट देने की अपील की उसी दौरान उन्होंने विपक्ष और कांग्रेस के इस सवाल का जवाब भी दे डाला।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को जंग लगा लोहा कहा। वे सतना में बोले, 'कांग्रेस के पास 50 साल का समय कम था, जो ये भारत को शिखर तक नहीं ले जा सके। भाजपा 24 कैरेट सोना है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हम भारत को विश्व की अर्थशक्ति बनाएंगे।'
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। दोपहर डेढ़ बजे मंडला में नर्मदा पूजन के बाद चुनावी रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।
राजनाथ सिंह ने कहा- हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। इकोनामी में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। आज 5वें स्थान पर है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसल के नुकसान से जूझ रहे किसानों के लिए मुआवजे का वादा किया है।
देश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव शुरु होने वाले हैं। इस बीच मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि तीसरे चरण में मध्यप्रदेश के 9 लोकसभा क्षेत्रों में 12 अप्रैल से नाम निर्देशन पत्र भरे जायेंगे।
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा। सागर की सुरखी विधानसभा से पूर्व विधायक पारुल साहू ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। पारुल ने इस्तीफे में लिखा है कि मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक महत्वपूर्ण कदम में, जबलपुर पश्चिम विधानसभा के 250 कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सदस्यता लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कराई, मेयर जगतबहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में 55 कार्यकर्ता शामिल हुए।