Burhanpur (Burhanpur News in Hindi)

महिलाओं की शिकायत पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं की शिकायत पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर में महिलाओं की शिकायत के बाद आबकारी विभाग ने सीवल, साईंखेड़ा और हैदरपुर क्षेत्र में 17 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार हुए और 15 लीटर कच्ची शराब के साथ 43 पाव देशी शराब जब्त की गई।

बुरहानपुर: 400 साल पुरानी आस्था का अद्भुत संगम, अडबाल पंचमी पर जंगल के रास्ते पहुंचे हजारों श्रद्धालु

बुरहानपुर: 400 साल पुरानी आस्था का अद्भुत संगम, अडबाल पंचमी पर जंगल के रास्ते पहुंचे हजारों श्रद्धालु

बुरहानपुर के ग्राम उखड़गांव स्थित प्राचीन अडबाल नाग मंदिर में 400 साल पुरानी परंपरा के तहत अडबाल पंचमी का पर्व मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने जंगल का कठिन रास्ता तय कर उतावली नदी के पार पहुंचकर नाग देवता की बांबी पर मैदे-घी की पूरियां, दूध और नारियल चढ़ाए। इस दौरान नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए विशेष सुरक्षा और वैकल्पिक रास्तों का ध्यान रखा गया।

बुरहानपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा फोकस

बुरहानपुर में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 25 सेवा गतिविधियों पर रहेगा फोकस

बुरहानपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अर्चना चिटनिस के अनुसार अभियान में 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां होंगी, जिनमें स्वास्थ्य, रक्तदान, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण प्रमुख हैं। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के जरिए जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

बुरहानपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया पोला पर्व, सजे-धजे बैलों की हुई पूजा

बुरहानपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया पोला पर्व, सजे-धजे बैलों की हुई पूजा

बुरहानपुर में पोला पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। किसानों ने बैलों को नहलाकर सजाया, पूजा-अर्चना की और मिष्ठान खिलाया। मंदिरों में श्रीफल चढ़ाकर अच्छी फसल व सुख-समृद्धि की कामना की गई।

बुरहानपुर में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री से 6.80 क्विंटल सामग्री जब्त

बुरहानपुर में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री से 6.80 क्विंटल सामग्री जब्त

बुरहानपुर में नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए योगेश पैकेजिंग फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने करीब 6 क्विंटल 80 किलो प्लास्टिक सामग्री जब्त कर फैक्ट्री संचालक पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर 55 लोगों ने किया रक्तदान, बुरहानपुर में लगा विशाल शिविर

लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर 55 लोगों ने किया रक्तदान, बुरहानपुर में लगा विशाल शिविर

बुरहानपुर जिला अस्पताल में पंजाब केसरी समूह द्वारा अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान किया, जिन्हें प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

बुरहानपुर में नेपानगर-सीवल सड़क के पैचवर्क पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाए खानापूर्ति के आरोप

बुरहानपुर में नेपानगर-सीवल सड़क के पैचवर्क पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाए खानापूर्ति के आरोप

बुरहानपुर के नेपानगर-सीवल मार्ग पर चल रहे पैचवर्क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गड्ढों की पर्याप्त सफाई और मजबूत बेस तैयार किए बिना मरम्मत की जा रही है। साथ ही PWD की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मौके पर जांच कर निर्धारित मानकों के अनुसार पैचवर्क कराने की मांग की है।

आधी रात 12 बजे गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, चांदी के भव्य पालने में झूले लड्डू गोपाल; दहीहांडी में दिखा जबरदस्त उत्साह

आधी रात 12 बजे गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, चांदी के भव्य पालने में झूले लड्डू गोपाल; दहीहांडी में दिखा जबरदस्त उत्साह

पन्ना के प्रसिद्ध श्री जुगल किशोर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और जमकर आतिशबाजी हुई। बुंदेलखंड सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान जुगल किशोर के दर्शन के लिए पन्ना पहुंचे।

खड़गे के कथित अपमान और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

खड़गे के कथित अपमान और राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

बुरहानपुर के शाहपुर में कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और कथित अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

बुरहानपुर में खटिया बनी एंबुलेंस, पुलिया के अभाव में मरीज को 2 किमी तक ढो रहे ग्रामीण

बुरहानपुर में खटिया बनी एंबुलेंस, पुलिया के अभाव में मरीज को 2 किमी तक ढो रहे ग्रामीण

बुरहानपुर के मोहद-बोरकिबड़ी गांव में पुलिया और सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए करीब 2 किलोमीटर तक खटिया पर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क, पुलिया और स्ट्रीट लाइट का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है।

बुरहानपुर के नंदगांव देवला में सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर के नंदगांव देवला में सड़क का इंतजार, बारिश में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को मजबूर ग्रामीण

बुरहानपुर के नंदगांव देवला के ग्रामीण लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं। बारिश में कच्चा रास्ता कीचड़ में बदलने से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की है। डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला ने संबंधित एजेंसी को अवगत कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बुरहानपुर: सांसद कार्यालय में गूंजा वीर गोगादेव का जयघोष, छड़ी और धर्मध्वज का हुआ विधिवत पूजन

बुरहानपुर: सांसद कार्यालय में गूंजा वीर गोगादेव का जयघोष, छड़ी और धर्मध्वज का हुआ विधिवत पूजन

बुरहानपुर में गोगा नवमी के अवसर पर सांसद कार्यालय परिसर में वाल्मीकि समाज की छड़ी और धर्मध्वज का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू दादू और महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित कई लोग शामिल हुए। भजन, ढोल-ताशों और जयकारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में समाज के उस्तादों और भगतों का सम्मान भी किया गया।

बुरहानपुर: जंगली सूअरों का बढ़ा आतंक, मक्का की फसल बचाने रातभर खेतों में पहरा दे रहे किसान

बुरहानपुर: जंगली सूअरों का बढ़ा आतंक, मक्का की फसल बचाने रातभर खेतों में पहरा दे रहे किसान

बुरहानपुर के ग्राम घाघरला में जंगली सूअरों के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खड़ी मक्का की फसल को नुकसान से बचाने के लिए किसान दिन में खेती और रात में खेतों की रखवाली कर रहे हैं। किसानों ने वन विभाग और प्रशासन से फसल नुकसान का सर्वे कराने और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

बुरहानपुर: जन्मदिन पर अनोखा तोहफा, दिपांशी विनोद लोंढे बनीं एक दिन की गणपति थाना प्रभारी

बुरहानपुर: जन्मदिन पर अनोखा तोहफा, दिपांशी विनोद लोंढे बनीं एक दिन की गणपति थाना प्रभारी

बुरहानपुर के ग्राम बहादरपुर की दिपांशी विनोद लोंढे ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। उन्हें एक दिन के लिए गणपति थाना प्रभारी बनने का अवसर मिला। थाना प्रभारी कमल पवार ने उन्हें सैल्यूट कर कुर्सी पर बैठाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन पर बुरहानपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, 3 दिन मुख्य बाजारों में 3 और 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री

रक्षाबंधन पर बुरहानपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, 3 दिन मुख्य बाजारों में 3 और 4 पहिया वाहनों की नो-एंट्री

रक्षाबंधन को लेकर बुरहानपुर में तीन दिन का विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कमल तिराहा से फव्वारा चौक सहित प्रमुख बाजार क्षेत्रों में तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यातायात विभाग ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।