मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखवीर सिंह ने भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखवीर सिंह ने भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।
मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCCI) चीफ जीतू पटवारी के आह्वान पर जिला कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय विधायकों से मुलाकात कर महिला सुरक्षा के मुद्दों को उठाया और महिला अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी, जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे। झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी।
आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नामांकन, नाम वापसी, मतदान और परिणामों की तारीखें जारी करेगा।
मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के नाम पर गहन मंथन जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है।
मध्यप्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी होंगे। बीजेपी चुनाव समिति की बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति बन गई है।
नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विश्वास व्यक्त किया है कि आगामी महाराष्ट्र चुनावों में बीजेपी एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने हरियाणा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां बीजेपी ने विकास के मुद्दे पर जीत हासिल की, वैसे ही महाराष्ट्र में भी बीजेपी का परचम लहराएगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भाजपा के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया, जिसके चलते पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की 5 सीटों पर किए गए उनके प्रचार में भाजपा को जबरदस्त जीत मिली।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वह कर दिखाया जो किसी और दल के लिए संभव नहीं हो पाया। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे थी, लेकिन भाजपा ने अचानक से चुनावी समीकरण बदल दिए और बहुमत हासिल कर लिया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की बढ़त को राहुल गांधी की असफलता का प्रमाण बताया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है, और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यपद्धति और विकास कार्यों को जाता है।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है, और शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे राज्य में भाजपा की हैट्रिक की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनावों पर भी बड़ा असर डाल सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को बढ़त मिलती नजर आ रही है, लेकिन चुनावी समीकरण जटिल हैं और नतीजे एग्जिट पोल से अलग भी हो सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी और पीडीपी के कमजोर प्रदर्शन के कारण यह चुनाव दिलचस्प मोड़ पर आ सकता है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आज 90 सीटों के लिए एकल चरण का मतदान शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
हरियाणा में चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में है, जहां सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेता जनसभाओं और रोड शो के माध्यम से जनता को लुभाने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरियाणा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर से हरियाणा के पलवल के गदपुरी टोल बैरियर के पास में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस रैली में पलवल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग जुटे। जनता का उत्साह और समर्थन देखकर यह रैली चुनाव प्रचार का प्रमुख आकर्षण बनी हैं।