प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू पहुंचे। पीएम मोदी ने जम्मू में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, कि "यह चुनाव जम्मू-कश्मीर के भविष्य का चुनाव है।" उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा से तंग आ चुके हैं, वे शांति, समृद्धि और अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं।
