1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पन्ना में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए BJP ने बनाई जिला टोली, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पन्ना में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए BJP ने बनाई जिला टोली, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Loktantra Bachao Abhiyan: मध्य प्रदेश के जिला पन्ना में लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान के लिए भाजपा ने एक जिला टोली गठित की। यहां जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी।

By: BS Yadav 
Updated:
पन्ना में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के लिए BJP ने बनाई जिला टोली, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Loktantra Bachao Abhiyan: मध्य प्रदेश के जिला पन्ना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए एक जिला टोली गठित की गई है। इसके साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में 20 अक्टूबर 2026 को सूची जारी की गई।

कमल लालवानी बने जिला टोली के संयोजक

दरअसल, जारी सूची के अनुसार- भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल लालवानी को जिला टोली का संयोजक बनाया गया है। वहीं, जिला महामंत्री माधवेन्द्र सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पूनम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे परमार और पवई नगर परिषद अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री बसंत दहायत को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

पदयात्रा से लेकर संवाद कार्यक्रम तक की जिम्मेदारी तय

वहीं, अभियान के अंतर्गत होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे और पूर्व नगर मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ (Loktantra Bachao Bheedtantra Hatao) पदयात्रा का दायित्व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा और जिला उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह को दिया गया है।

राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री राजेन्द्र कुशवाहा, जिला मंत्री विजया राजे और अजयगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता को शामिल किया गया है। वहीं, लोकतंत्र से भीड़तंत्र संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी पन्ना नगर पालिका अध्यक्ष मीना पांडे, जिला उपाध्यक्ष भास्कर पांडे और एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय अहिरवार को दी गई है।

 

 

सोशल मीडिया और प्रचार की भी बनाई योजना

बता दें कि छात्र प्रतियोगिताओं के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव और जिला सह कार्यालय मंत्री ध्रुव चौबे को जिम्मेदारी मिली है। इन्फ्लुएंसर्स आउटरीच कार्यक्रम के लिए रामलाल लखेरा, बृजेंद्र खम्परिया और जगदीश पटेल को शामिल किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया योजना, विशेषांक पत्रिकाओं, साहित्य वितरण, मीडिया वक्तव्य, प्रचार सामग्री और ब्रांडिंग सहित अन्य गतिविधियों के लिए भी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। भाजपा जिला पन्ना का उद्देश्य अभियान के सभी कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करना और जनसंपर्क, पदयात्रा, संवाद तथा मीडिया गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करना है।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/katni-madhav-nagar-garba-mahotsav-samapan-sushil-motwani-2/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...