1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, EC आज 3.30 बजे करेगा ऐलान

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, EC आज 3.30 बजे करेगा ऐलान

आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नामांकन, नाम वापसी, मतदान और परिणामों की तारीखें जारी करेगा।

By: Rekha 
Updated:
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, EC आज 3.30 बजे करेगा ऐलान

आज चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दोपहर 3:30 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नामांकन, नाम वापसी, मतदान और परिणामों की तारीखें जारी करेगा। दोनों राज्यों में चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में निर्वाचन आयोग की टीम ने इन राज्यों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा भी की है।

इसके साथ ही संभावना है कि उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव 288 सीटों पर, महा विकास अघाड़ी और महायुति के बीच मुख्य मुकाबला
महाराष्ट्र विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, और राजनीतिक दल सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला महा विकास अघाड़ी (जिसमें कांग्रेस, एनसीपी शरद पवार गुट और शिवसेना यूबीटी शामिल हैं) और महायुति (जिसमें बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और अजित पवार का एनसीपी ग्रुप शामिल है) के बीच होने की संभावना है। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

झारखंड: दीवाली और छठ के बाद हो सकते हैं चुनाव
झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है। 2019 में यहां 5 चरणों में चुनाव हुए थे, और इस बार भी चुनाव तारीखें दीवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर निर्धारित की जाएंगी। झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं, और राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से तारीखों की योजना इन त्योहारों के अनुसार बनाने की गुजारिश की है।

उत्तर प्रदेश: 10 सीटों पर होंगे उपचुनाव
महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही, चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है। इनमें मैनपुरी की करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मिर्जापुर की मझवां, अयोध्या में मिल्कीपुर, गाजियाबाद सदर, खैर (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर की मीरापुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीटें शामिल हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...