मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुखवीर सिंह ने भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने श्योपुर जिले की 02-विजयपुर विधानसभा और सीहोर जिले की 156- बुदनी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 15 अक्टूबर 2024 को तारीख की घोषणा की गई।
उपचुनाव की तारीखों की घोषणा
भारत निर्वाचन आयोग ने विजयपुर और बुधनी विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की तारीख 15 अक्टूबर 2024 निर्धारित की है। आचार संहिता के पालन की सख्ती से निगरानी की जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। उप चुनाव की समय सारणी इस प्रकार है।
18 अक्टूबर: गजट नोटिफिकेशन जारी होगा।
25 अक्टूबर: नाम निर्देशन भरने की अंतिम तारीख।
28 अक्टूबर: नाम निर्देशन की समीक्षा।
30 अक्टूबर: नाम वापसी की अंतिम तारीख।
13 नवंबर: मतदान दिवस।
23 नवंबर: मतगणना दिन।
उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि चुनाव निष्पक्षता के साथ आयोजित हों और मतदाताओं की भावनाओं का सम्मान किया जाए।