सोनी टीवी के शो द कपिल शर्मा शो के होस्ट और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो में आने वाले सेलेब्रिटीज को खूब छकाते हैं और खिंचाई करते हैं, मगर अब समय है उनके कच्चे-चिट्ठे खोले जाने का। कपिल की जिंदगी पर अब एक बायोपिक का एलान हुआ है, जिसका शीर्षक है- फनकार। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कपिल की बायोपिक की घोषणा की गयी है।
