फिल्म 'पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त, आशुतोष राणा, सोनू सूद और साक्षी तंवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यशराज प्रॉडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का डायरेक्शन डॉक्टर चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
