1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कंगना रनौत की वजह से सदमे में हैं राखी सावंत, अस्पताल से वीडियो किया शेयर

कंगना रनौत की वजह से सदमे में हैं राखी सावंत, अस्पताल से वीडियो किया शेयर

स्पताल से अपना ये वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राखी का कहना है कि वह सदमे के चलते अस्पताल में भर्ती हुई हैं और उन्हें ये सदमा किसी और की नहीं, बल्की कंगना रनौत की वजह से लगा है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कंगना रनौत की वजह से सदमे में हैं राखी सावंत, अस्पताल से वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत  सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके फैंस उनके हर एक वीडियो और तस्वीर पर कमेंट भी करते है। वही, अब राखी एक बार फिर चर्चा में हैं, वह भी अपने लेटेस्ट वीडियो को लेकर। इस वीडियो में राखी सावंत अस्पताल में नजर आ रही हैं। उन्होंने खुद अस्पताल से अपना ये वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राखी का कहना है कि वह सदमे के चलते अस्पताल में भर्ती हुई हैं और उन्हें ये सदमा किसी और की नहीं, बल्की कंगना रनौत की वजह से लगा है।


राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही हैं। एक नर्स उनका ब्लड प्रेशर चेक कर रही हैं। वीडियो में राखी बता रही हैं कि इस वक्त उनका BP काफी बढ़ा हुआ आया है। राखी ने वीडियो में बताया है कि उन्हें कंगना रनौत के एक बयान से इतना बड़ा सदमा लगा है कि वो बीमार हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में कह दिया था कि 1947 में आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी। कंगना का कहना था कि असल में आजादी 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई।

जिसके बाद उन्हें कई लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राखी सावंत ने कंगना से इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कह डाला कि ‘तुम्हें पद्मश्री सम्मान भीख में मिला है’। राखी का कहना है कि कंगना अपनी मिट्टी का सम्मान नहीं करती हैं और इसीलिए उन्हें नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...