मुंबई: टीवी की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे जल्दी शादी कर सकती है। वही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेने को भी तैयार है। कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे अपनी शादी की शॉपिंग करती नजर आई थीं, और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी।
बीते दिन ही अंकिता लोखंडे के घर पर एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके घर के लोग मौजूद थी। इसी बीच अंकिता लोखंडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में अंकिता लोखंडे दुल्हन बनकर डांस करती नजर आ रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पंसद कर रहे है।
View this post on Instagram
वीडियो में अंकिता लोखंडे एक मराठी दुल्हन बनकर धमाल मचा रही हैं। अंकिता लोखंडे का ये वीडियो सीरियल पवित्र रिश्ता 2.0 के सेट से लिया गया है। फैंस को अंकिता लोखंडे का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। अब तो बस फैंस अंकिता लोखंडे की शादी का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुंशात सिंह राजपूत के साथ लंबे वक्त तक लिवइन रिलेशन में रहने वाली अंकिता लोखंडे ने सुशांत से ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया था। एक वक्त था जब अंकिता-सुशांत’ ‘मेड फॉर इच अदर’ कहलाते थे लेकिन दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ? ये आज तक पहेली ही है। अंकिता सुशांत के परिवार के काफी क्लोज भी रही हैं। सुशांत से अलग होने के बाद अंकिता की लाइफ में विक्की जैन की एंट्री हुई और धीरे-धीरे विक्की ने टूटी हुई अंकिता को अपने प्यार से समेट लिया।
अंकिता अक्सर अपनी और विक्की की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कहना गलत ना होगा कि दोनों साथ में काफी अच्छे लगते हैं। बता दें कि विक्की जैन, बिलासपुर के एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुईथी, धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए और फिर दोनों में प्यार हो गया।