1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिल्ली ने हाईजैक किया विमान !, बाल-बाल बचे Pilot, किया था …घुसकर हमला

बिल्ली ने हाईजैक किया विमान !, बाल-बाल बचे Pilot, किया था …घुसकर हमला

By: Amit ranjan 
Updated:
बिल्ली ने हाईजैक किया विमान !, बाल-बाल बचे Pilot, किया था …घुसकर हमला

नई दिल्ली : अभी तक आपने ऐसे कई प्लेन हाईजैक की खबर पढ़ी और सुनी होंगी, जिसने आपको हैरान कर दिया होगा। लेकिन हम जो आपको खबर बताने जा रहे है, वो और भी हैरान करने वाला है। गौरतलब है कि इस बार प्लेन हाइजैक किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक बिल्ली ने किया है। जिसे लेकर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भी करनी पड़ी।

बता दें कि ये पूरा मामला सूडान के खार्तूम एयरपोर्ट का है, जहां एक बिल्ली के कारण विमान को कुछ दूर जाने के बाद वापस लौटना पड़ा।  आपको बता दें कि राजधानी खार्तूम (Khartoum) के हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट (Flight) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब विमान में मौजूद एक बिल्ली ने पायलट (Pilot) पर हमला बोल दिया। हालांकि इस हमले में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई, लेकिन बिल्ली की आक्रामकता को देखकर पायलट के पास कोई और विकल्प नहीं बचा और उन्हें वीमान को वापस उतारना पड़ा।

लोकल मीडिया हाउस अल-सुदानी की रिपोर्ट के अनुसार, खार्तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Khartoum International Airport) से टेक-ऑफ के लगभग डेढ़ घंटे के बाद अचानक से विमान में मौजूद एक बिल्ली कॉकपिट (Cockpit) में दाखिल हो गई और उसने पायलट पर हमला बोल दिया। बिल्ली बेहद डरी हुई थी, इस वजह से वह लगातार आक्रमक होती जा रही थी। केबिन क्रू के सदस्यों ने बिल्ली को काबू में करने की भरसक कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

वेबसाइट WION में छपी खबर के मुताबिक, सूडान की तारको एयरलाइन (Tarco airline) का यह कमर्शियल विमान कतर की राजधानी दोहा के लिए रवाना हुआ था। बिल्ली के हमले में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन बिल्ली का आक्रमक रूप देखकर सभी डर गए थे और वह किसी की भी पकड़ में नहीं आ रही थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर बिल्ली विमान में पहुंची कैसे? वैसे, माना जा रहा है कि सफाई या इंजीनियरिंग समीक्षा के लिए जब विमान खोला गया होगा, तब शायद बिल्ली अंदर चली गई हो।

वहीं अगर स्थानीय रिपोर्टों की मानें तो, विमान को खार्तूम हवाईअड्डे पर एक हैंगर में खड़ा किया गया था। संभव है कि इसी हैंगर से बिल्ली किसी तरह विमान में पहुंच गई हो। फिलहाल इस मामले के जांच के आदेश दे दिये गये है कि बिल्ली कॉकपीटस में कैसे आईं।

वहीं, केबिन क्रू सदस्यों का कहना है कि बिल्ली एकदम से कॉकपिट में दाखिल हुई और आक्रमक हो गई। उसने एक तरह से पूरे कॉकपिट को हाईजैक कर लिया था। जिसके बाद विमान की वापस नीचे उतारने के सिवा कोई विकल्प नहीं था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...