1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. वेट लूज करने पर पेट के पास लटक गया मांस के लोथड़े, फिर हुआ कुछ ऐसा देखकर नहीं हो पायेगा यकीन

वेट लूज करने पर पेट के पास लटक गया मांस के लोथड़े, फिर हुआ कुछ ऐसा देखकर नहीं हो पायेगा यकीन

By: Amit ranjan 
Updated:
वेट लूज करने पर पेट के पास लटक गया मांस के लोथड़े, फिर हुआ कुछ ऐसा देखकर नहीं हो पायेगा यकीन

नई दिल्ली : अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने बढ़ते वजन या खुद को स्लीम ट्रीम करने के लिए तरह-तरह के उपाये करते है, लेकिन इसके बावजूद भी उनका वजन नहीं घटता। हालांकि कई मामलों में यह सहीं भी साबित होता है। लेकिन कभी-कभी यहीं उपाय उनके लिए एक मुसीबत बन जाता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका के मिनेसोटा में रहने वाली 31 साल की सारा डोवेल्ल के साथ हुआ। जिनका वजन एक समय में 159 किलो था।

उनके बढ़ते वजन को लेकर उन्हें काफी उठने-बैठने में तकलीफ होती थी। अपने बढ़े वजन को कम करने के लिए सारा ने काफी मेहनत की और उसे कम कर भी लिया। लेकिन इस दौरान उनके पेट के पास काफी ज्यादा मांस एक्स्ट्रा निकल गया। उसका लटका हुआ पेट उसे काफी परेशान करने लगा। इस मांस के लोथड़े को हटाने के लिए सारा को अच्छा-खासा पैसा खर्च करना पड़ा। सारा ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।

31 साल की सारा बचपन में एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिन फिर टीनएज में उसे सेक्सुअली अब्यूज किया गया था। जिससे उसके मेन्टल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा था। इसके बाद उसने अपना कम्फर्ट खाने में तलाशा। जंक फ़ूड खाने की वजह से उसका वजन काफी बढ़ गया। वजन की वजह से स्कूल में उसका काफी मजाक उड़ाया जाता था। सारा ने बताया कि एक बार उसने एक लड़के को डेट के लिए पूछा था तब उस लड़के ने मोटी-भद्दी बोल उसका काफी मजाक उड़ाया था।

अपने ग्रेजुएशन तक सारा ने वजन काफी ज्यादा बढ़ा लिया था। एक समय उसे अपने साइज के कपड़े मिलने बंद हो गए थे। इसके बाद सारा ने खुद से प्यार करने का फैसला किया और अपने पति  से तलाक लेकर टॉक्सिक रिश्ते को  खत्म किया। इसके बाद उसने अपनी वेट लूज जर्नी शुरू की। इसके लिए सबसे पहले सारा ने शराब पीना छोड़ा और स्विमिंग को अपने रूटीन में शामिल किया। इससे सारा का  वजन थोड़ा कम हुआ। सारा ने 2018 में किटो डायट शुरू की और जिम भी ज्वाइन किया। सारा के इन एफर्ट्स की वजह से उसका वेट काफी कम हो  गया।

हालांकि इस दौरान सारा के पेट के पास स्किन की एक मोटी लेयर रह गई। सारा ने अपने वेट लॉस जर्नी में इस स्किन के बारे में सोचा ही  नहीं था। उसे इसकी वजह से काफी दिक्कत होने लगी। चलते हुए या कहीं बैठते हुए सारा को अपने पेट  का मांस एडजस्ट करना पड़ता था।

इस स्किन के कारण  सारा का कॉन्फिडेंस काफी कम हो गया था। उसके पास एक ही ऑप्शन था। सर्जरी करवाने के बाद ही उसे लूज स्किन से आजादी मिल सकती थी। लेकिन इसमें अच्छा-खासा पैसा लगना था। पैसों के जुगाड़ के लिए सारा ने क्राउडफंडिंग की, जिससे उसने डेढ़ लाख रुपए जमा कर लिए।

अपने एक्सेस स्किन को हटवाने के लिए सारा को सात घंटे की सर्जरी से गुजरना पड़ा। इसके बाद उसके पेट के पास की एक्स्ट्रा स्किन को काटकर अलग किया गया। उसके पेट के पास बड़ा सा कट लगाया गया है, जिसके बाद अब वो रिकवर कर रही है। सारा के मुताबिक, इस सर्जरी के बाद उसका कॉन्फिडेंस लौट आया है।

सारा अब अपनी स्टोरी लोगों के साथ शेयर कर रही हैं। सारा ने लोगों को बताया कि वेट लूज  करना काफी मुश्किल था। लेकिन जितनी मेहनत उन्होंने की, अब खुद को देखकर वो उसे बेकार नहीं मानती। सारा ने कहा कि अब खुद को प्यार करने के बाद अहसास होता है कि कभी भी अपनी बॉडी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...