1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो सकता है कान्स फिल्म फेस्टिवल

कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो सकता है कान्स फिल्म फेस्टिवल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस की वजह से रद्द हो सकता है कान्स फिल्म फेस्टिवल

कोरोना वायरस कि वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट बदली जा चुकी है। इसके साथ ही कई इवेंट्स को भी रद्द किया जा चुका है। इस बीच खबर है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल को भी रद्द किया जा सकता है।

चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस का इसर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, ऐसे में किसी भी बड़े इवेंट पर कोरोना वायरस के फैलने से बचने के लिए उन्हें रद्द किया जा रहा है। अब कान्स फिल्म फेस्टिवल के पेसिडेंट पियरे लेस्क्योर ने फ्रेंच न्यूजपेपर ली फिगारो से बातचीच की। अपनी बातचीत में पियरे ना कहा कि, अगर मार्च के अंत तक कोरोना वायरस पर काबू नहीं पाया जा सका तो हम कान्स फेस्टिवल को रद्द कर देंगे। कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 12 मई को फ्रांस में होना था।

बताते चलें कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बुधवार को कोरना वायरस (कोविज-19) को महामारी घोषित कर दिया है। दुनिया के 117 देशों में कोरोना वायरस के 1,26,380 मरीज सामने आए हैं जबकि 31 देशों में कोरोना वायरस के चलते 4633 लोगों की मौत भी हो चुकी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...