यूपी के जिले बदायूं में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क घूम रहे लोगों पर जुर्माना डाला गया तो लॉकडाउन में भी शांतिभंग व्यवस्था बिगाड़ने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का अभियान देर शाम तक जारी रहा।
बतादें कि, जरीफनगर पुलिस ने मोहरपाल, निवासी चबूतरा थाना गुन्नौर जनपद सम्भल, हिरदेश निवासी भोजीपुरा पावई थाना जरीफनगर को गिरफ्तार किया। बिनावर पुलिस ने राजपाल, वेदपाल निवासी गांव बुधपुरा को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया।