1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उद्धव ठाकरे के घर दाऊद इब्राहिम की ओर से आई कॉल : सुरक्षा बढ़ाई गई

उद्धव ठाकरे के घर दाऊद इब्राहिम की ओर से आई कॉल : सुरक्षा बढ़ाई गई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उद्धव ठाकरे के घर दाऊद इब्राहिम की ओर से आई कॉल : सुरक्षा बढ़ाई गई

राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री पर एक होक्स कॉल आने के बाद से यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

बता दें कि शनिवार की रात साढ़े 10 बजे के आसपास एक शख्स ने कॉल करके कहा था कि बो दुबई से बोल रहा है और उसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ओर से कॉल किया है।

कॉलर ने कहा कि वो दाऊद गैंग से जुड़ा हुआ है और मुख्यमंत्री से बात करना चाहता है।

हालांकि, यह कोई धमकी भरी कॉल नहीं थी। पुलिस इस मामले में जांच करेगी कि यह फर्जी कॉल थी या नहीं।

PTI ने मातोश्री के एक कर्मचारी के हवाले से बताया है कि इस कॉलर ने मातोश्री पर दो बार कॉल किया था और कहा था कि दाऊद इब्राहिम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करना चाहता है।

बता दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई ब्लास्ट का मुख्य आरोपी और भारत का मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी घोषित है।

इस ब्लास्ट में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 लोग घायल हुए थे। मुंबई ब्लास्ट के अलावा, दाऊद के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और उगाही जैसे केस भी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...