1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें कई फैसले लिए गए। 

कोविड-19 से संबंधित बार्डर पर क्‍वारंटाइन किए जाने संबंधी उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में होने वाले व्यवस्थागत, संस्थागत समस्या की जानकारी उच्च न्यायालय को दी जाएगी।

मदिरा दुकानों के बंद रहने की अवधि में फुटकर अनुज्ञापी के पिछले वित्त वर्ष मार्च माह में 10 दिन के नुकसान 34 करोड़ एवं एक अप्रैल से तीन मई के बीच 195 करोड़ रुपये का भार सरकार वहन करेगा।

स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों के लिए बिना अवकाश 5 वर्ष की अनुपस्थिति पर सेवा समाप्त की जाएगी।

पर्यटन विभाग के अन्तर्गत होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा को संरक्षण देने के लिए पानी पर लिए जाने वाले बिल जल मूल्य कर वृद्धि को 15 प्रतिशत को 09 प्रतिशत लिया जाएगा। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...