1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CAA-NRC: बिहार के सीतामढ़ी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 15 घायल

CAA-NRC: बिहार के सीतामढ़ी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 15 घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA-NRC: बिहार के सीतामढ़ी में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, 15 घायल

नागरिता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। अज देश के कई राज्यों में भारत बंद का ऐलान किया गया है, इस दौरान देश के कई जगहों पर लोगों ने प्रदर्शन किया। बिहार के सीतामढ़ी में प्रदर्शन के दौरान दो गुट आपस भिड़ गए जिसमें 15 लोग घायल हो गए।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक गुट सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्सन कर रहे थे, तो वहीं दूसरा गुट इशके समर्थन में रैली निकाल रहा था, तभी दोनों गुट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इसपर पुलिस का कहना है कि, दोनों गुटों के बीत लात-घूंसे और लाठी-डंड़े चलने लगे जिससे इस घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं।

दोनों गुटों के बीच हुए इस झड़प के कारण इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दिल्ली का शाहीन बाग अब एनआरसी और सीएए का मुख्य केंद्र बनते जा रहा है। जहां इस कानून को लेकर प्रदर्शन के साथ साथ राजनीति भी जमकर किया जा रहा है। वहीं, पीएम मोदी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि यह कानून लोगों को नागरिकता देता है न कि किसी की नागरिकता छिनता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...