दिल्ली हिंसा के मद्देनजर आज जुमे की नमाज को लेकर देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर रही। जिले भर में पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने आस पास शांति बनाए रखें। क्योंकि ये देश और यहां पर रहने वाले लोग सब हमारे भाई- बहन है।
बता दें कि, इसके साथ ही पुलिस विभाग और खुफिया तंत्र की अधिकारियों ने देहरादून के मुस्लिम संगठनों के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे अपील की गई कि जुमे की नमाज के बाद किसी तरह का धरना-प्रदर्शन न करें। बता दें कि राजधानी देहरादून में भी कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है।