1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इंस्टाग्राम पर किया कमेंट तो मार दी गोली, अरमान की तलाश में जुटी पुलिस….

इंस्टाग्राम पर किया कमेंट तो मार दी गोली, अरमान की तलाश में जुटी पुलिस….

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंस्टाग्राम पर किया कमेंट तो मार दी गोली, अरमान की तलाश में जुटी पुलिस….

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
प्रयागराज: आज के दौर में सोशल मीडिया का चयन बढ़ गया है। सोशल मीडिया हर किसी की प्राथमकिता बनती जा रही है। लेकिन यही सोशल मीडिया खतरें की घंटी बजा रही है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कमेंट को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक को गोली मार दी गई। सिर में गोली लगने से युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें, उसका स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामले की खबर मिलते ही पुलिस ने बताया कि हसनमंडी, अटाला निवासी आबिद(20) प्लंबिंग का काम करता है। कुछ दिन पहले दायराशाह अजमल निवासी अरमान ने इंस्ट्राग्राम पर एक फोटो अपलोड की थी। उस फोटो को देखकर आबिद के दोस्त फरहान ने उसपर कुछ कमेंट कर दिया था

उसके कमेंट से नाराज होकर अरमान और फरहामन के बीच झगड़ा हो गया था। जिसके बाद फरहान अपने साथी आबिद और सोनू को लेकर अरमान के घर पंहुचा।

अब आरोप ये है कि अरमान जैसे ही घर से निकला उसे पिस्टल से गोली मार दी। गोली चलने की आवाज़ से वहां हड़कंप मच गया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अरमान फरार हो गया। वहीं शाहगंज पुलिस की मदद से आबिद को स्वरूपरानी लेकर गए।

सोशल मीडिया के चलते हुए इस विवाद से न केवल आसपास बल्कि परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी दिनेश सिंह, सीओ कोतवाली सतेन्द्र तिवारी और शाहगंज पुलिस ने छानबीन की। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद फरहान और सोनू से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस की टीम आरोपी अरमान की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...