बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला की नुकीली वस्तु से वार कर, हत्या कर दी गई।
महिला की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके खुद के पति पर लगा है, फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है .
जबकि आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। महिला की हत्या का आरोप उसके खुद के पति पर है।
मृतका की बहन की माने तो मृतका के पति गुलफाम का बीती रात किसी बात को लेकर म्रतक पत्नी से विवाद हुआ थाऔर उसने नुकीले हथियार से पत्नी के दिल पर वार कर दिया, जिससे मृतका की मौत हो गई।