1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर : दो बार परीक्षा में हुआ फेल तो खुद ही बन गया दरोगा, पढ़े

बुलंदशहर : दो बार परीक्षा में हुआ फेल तो खुद ही बन गया दरोगा, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलंदशहर : दो बार परीक्षा में हुआ फेल तो खुद ही बन गया दरोगा, पढ़े

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक व्यक्ति दो बार दरोगा की परीक्षा देने के बाद भी सफल नहीं हो पाया तो खुद ही वर्दी पहनकर स्टार लगाकर दरोगा बन गया। यही नहीं, दरोगा की धौंस और वर्दी का रौब दिखाकर शादी भी कर ली।

शादी में खूब जमकर दहेज भी मिल गया। नटवरलाल ने ससुरालियों को अपनी तैनाती अलीगढ़ बताई। 2016 से दरोगा बनकर घूम रहा नटवरलाल अब असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के तहसील डिबाई के गांव दानगढ़ का रहने वाला विनोद को शुरू से ही पुलिस में भर्ती होने का शौक था। दो बार दरोगा की परीक्षा में फेल होने के बाद विनोद ने खुद ही परीक्षा में पास होने का मन बना लिया। विनोद ने दरोगा की वर्दी और स्टार लगाकर बाजार और स्टेशनों पर घूमना शुरू कर दिया।

वर्दी की एवज में अच्छी खासी शादी भी हो गई, लेकिन अलीगढ़ पुलिस के द्वारा नटवरलाल दरोगा विनोद को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा गया। विनोद के पास से दो आधार कार्ड, दो वोटर कार्ड, दो पैन और कई बैंकों के एटीएम साथ ही बुलेट मोटरसाइकिल मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुलंदशहर हाईवे पर पहुंचने से पहले ही विनोद को दबोच लिया।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि थाना गांधी पार्क पुलिस को सूचना मिली थी कोई बुलेट सवार दरोगा थाना क्षेत्र में घूमता है। पुलिस के द्वारा जानकारी की गई तो पता चला ये दरोगा नहीं कोई नटवरलाल है, जो डग्गेमारी करता हुआ आम जनता को ठगता है।

पुलिस ने बुलंदशहर हाइवे से नटवरलाल दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दरोगा के सरकारी समान भी बरामद हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...