बुलंदशहर से जावेद खान की रिपोर्ट
जिला कांग्रेस पार्टी बुलंदशहर द्वारा चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के अन्तिम दिन व सातवें दिन जिला अध्यक्ष टुक्कीमल खटीक की अगुवाई में कांग्रेसजनो ने टम्पों में रखकर शहर की गरीब बस्तियों में भी तथा जिला कांग्रेस कार्यालय, डी ए वी तिराहे के समक्ष जरूरतमंदों को 3500 लोगों को भोजन वितरित किया .
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पश्चिम के प्रभारी श्री पंकज मलिक पुर्व विधायक ने बताया की श्री अजय कुमार लल्लू जी की रिहाई को लेकर पूरे उत्तरप्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे उसी के तहत ज़िला बुलंदशहर की प्रत्येक विधानसभा,शहर,गाँव-गाँव मोहल्लों में और हाईवे पर पोस्टर लगाए जाएंगे .
त्तर प्रदेश के महामंत्री विरेन्द्र सिंह गुड्डू ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के खुद के जीवन का एक बड़ा हिस्सा श्रमिक के रूप में बीता है।
इसीलिए उन्होंने श्रमिकों की मदद का बीड़ा उठाया व गरीबों, वंचितों के लिए पूरी यूपी कांग्रेस को झोंक दिया।आज यूपी सरकार उनको इस सेवा भाव की सजा दे रही है।हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता माँग करते हैं कि अजय लल्लू जी की रिहाई तुरंत हो।