{ जावेद की रिपोर्ट }
बुलंदशहर पुलिस ने पूर्व विधायक की बुलंदशहर स्थित कोठी पर नोटिस चस्पा किया है। वही पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने शासन-प्रशासन पर जनता की सेवा करने से रोकने का आरोप लगाया।
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित कहा की गरीब असहाय निर्धन लोगों की सेवा करना उनके जीवन का लक्ष्य है और इसके लिए हर सजा को भुगतने के लिए सदैव तैयार है।
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से प्रवासी मजदूरों द्वारा पैदल ही अपने घरों की ओर पलायन किया जा रहा है।
डिबाई के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
जिसमें उनके द्वारा कई प्रवासी मजदूरों को अपने आवास पर खाना खिलाने एवं अन्य तरीके से सहायता उपलब्ध कराई गई। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण भी फैलने की आशंका है।