गुलावठी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो शातिर अपराधी गोकशी की घटना करने हेतु सैदपुर की तरफ जा रहे हैं।
इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गुलावठी पुलिस द्वारा चेकिंग प्रारंभ की गई तभी दो बदमाश एक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखे जिन्हें रोकने की कोशिश की गई।
इस पर बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने नियत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस पार्टी द्वारा अपने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई जिसमें एक अभियुक्त को गोली लगी।
एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया जिसकी तलाश जारी है। घायल बदमाश की पहचान नदीम पुत्र अब्दुल हक निवासी मोहल्ला पीर खां थाना गुलावठी के रूप में हुई ।
नदीम पर गोकशी के दो अपराधों में ₹25000 का ईनाम घोषित है व उसका लम्बा आपराधिक इतिहास है।

भागे हुए अभियुक्त की पहचान शहजाद पुत्र अब्दुल करार निवासी मुहल्ला पीर खां थाना गुलावठी के रूप में हुई। इस पर भी ₹25000 का इनाम घोषित है।