बुलंदशहर गांव चोढ़ेरा निवासी उमाशंकर शर्मा पुत्र भगवती प्रसाद कृषि विभाग में एडीओ के पद से रिटायर्ड हैं। शनिवार की सुबह वह समसपुर रोड पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उन्हें गोली मार दी। गोली कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचित किया। साथ ही घायल के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उधर, लोगों ने बाइक सवारों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली
उधर, लोगों ने बाइक सवारों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।