1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर : पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में दंगा नियन्त्रण के लिए कराया गया माॅकड्रिल अभ्यास

बुलंदशहर : पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में दंगा नियन्त्रण के लिए कराया गया माॅकड्रिल अभ्यास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलंदशहर : पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में दंगा नियन्त्रण के लिए कराया गया माॅकड्रिल अभ्यास

बुलंदशहर से जावेद खान की रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में दंगा नियंत्रण के लिए माॅकड्रिल अभ्यास कराया गया।

पुलिसकर्मियों को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके के गुर सिखाए गए तथा रिहर्सल के दौरान भीड़ को तितर-बितर के करने के भी विभिन्न तरीके बताए गए।

पुलिसकर्मियों द्वारा मुस्तैदी के साथ दंगा को नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग विधि का प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर की देख-रेख में पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण का माॅकड्रिल किया गया।

माॅकड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों को दो गुटों में बांटा गया जिसमें एक गुट दंगा करने वाला और दूसरी तरफ पुलिसकर्मी थे। उपस्थित अधिकारियों के निर्देश पर माॅकड्रिल शुरु हुआ। आंदोलन कर रहे दंगाईयों द्वारा आक्रोशित होकर आगजनी और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।

सूचना पर पुलिस विभाग की अलग-अलग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंगाईयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया।

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर के करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडी से पानी का प्रयोग किया गया, इसके बाद भी दंगाई नहीं हटे।

पुलिसकर्मियों द्वारा मजिस्ट्रेट की अनुमति से लाठी चार्ज किया गया। इसके बाद आंसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबड़ की बुलेट फायर कर तितर-बितर किया गया।

इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा रबड़ की बुलेट के साथ निशाना भी लगाया एवं दंगा नियन्त्रण उपकरणों को परखा गया।

इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के मुख्य चैराहों/मार्गों/स्थानों पर भी दंगा नियन्त्रण करने हेतु माॅकड्रिल का अभ्यास कराया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...