1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर : देहात क्षेत्र में तीन सहित पांच नये व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव

बुलंदशहर : देहात क्षेत्र में तीन सहित पांच नये व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलंदशहर : देहात क्षेत्र में तीन सहित पांच नये व्यक्ति मिले कोरोना पॉजिटिव

{ बुलंदशहर से जावेद खान की रिपोर्ट}

खुर्जा क्षेत्र के गांव भटौला निवासी दो, गांव भाईपुर निवासी एक, नगर के मोहल्ला चौहट्टा और मदार एक दरवाजा निवासी व्यक्ति एक कोरोना से संक्रमित मिले हैं।

गांव भटौला और भाईपुर निवासी व्यक्ति अन्य प्रदेशों से आए थे। गांव जाने से पहले ही उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया था। जहां से ही उनके सैंपल जांच के लिए गए थे।

जबकि शक होने पर मदार दरवाजा निवासी रोडवेज में लिपिक और पूर्व में संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आने पर मोहल्ला चौहट्टा निवासी व्यक्ति का सैंपल भेजा गया था। संक्रमित मिलने की जानकारी पर सबसे पहले पुलिस, नगरपालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीम रोडवेज बस स्टैंड पहुंची।

जहां थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद टीम ने 13 रोडवेज कर्मियों समेत 14 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड को 24 घंटे और वर्कशाॅप को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया।

वहीं मदार दरवाजा को हाॅट स्पाॅट क्षेत्र घोषित करते हुए बेरिकेडिंग लगाते हुए सील कर दिया गया। जबकि मोहल्ला चौहट्टा पहले से ही हाॅट स्पाॅट क्षेत्र में है।

जहां से पांच लोगों को क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है। वहीं ईओ अविनाश प्रताप सिंह द्वारा पांच टीमें गठित कर पूरे क्षेत्र को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...