1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलन्दशहर : गौकशी की कई घटनाओं में वांछित 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी यामीन पकड़ा गया

बुलन्दशहर : गौकशी की कई घटनाओं में वांछित 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी यामीन पकड़ा गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलन्दशहर : गौकशी की कई घटनाओं में वांछित 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी यामीन पकड़ा गया

जावेद की रिपोर्ट

थाना गुलावठी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि 02 गौतस्कर मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुलावठी की ओर आने वाले है।

इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी श्री सचिन मलिक सिरोधन कट पर चेकिंग करने लगे और कुछ समय पश्चात एक मोटरसाइकिल पर 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रुकने का इशारा किया गया।

अभियुक्तगण पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर एक अभियुक्त यामीन को मुठभेड़ के उपरांत अवैध असलहा व बाइक सहित गिरफ्तार किया।

एक अभियुक्त अरमान कुरैशी पुत्र नूर इलाही निवासी मौ0 पीर खां कस्बा व थाना गुलावठी, बुलंदशहर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया।

गिरफ्तार अभियुक्त यामीन शातिर किस्म का गौ-तस्कर/पशु चोर है थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख में गौकशी की घटना कारित की गई थी।

इसके अतिरिक्त माह दिसम्बर-2019 में थाना गुलावठी क्षेत्र में भी गौकशी की घटना की गई थी जिसके संबंध में थाना गुलावठी पर मुअसं-634/19 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 पंजीकृत है।

इस अभियोग में अभियुक्त यामीन उपरोक्त दिसम्बर-2019 से लगातार वांछित चल रहा था जिस पर 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित है।

इसके अलावा अभियुक्त यामीन उपरोक्त थाना अगौता व सिकन्द्राबाद से भी पशु चोरी/गौकशी की घटनाओं में वांछित चल रहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...