बुलंदशहर से जावेद खान की रिपोर्ट
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने कोविड एल-1 जे0पी0 हाॅस्पिटल का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने वर्तमान में भर्ती कोरोना मरीजों के संबंध में जानकारी हासिल करते हुए वार्डो में भर्ती मरीजों से इन्टरकोम के माध्यम से वार्ता की।

उन्होंने हाॅस्पिटल में भर्ती मरीजों से इन्टरकोम से वार्ता करते हुए उन्हें दिये जा रहे खाने, दवाईयां, मास्क, सेनेटाइजर, वार्डो में साफ-सफाई एवं डाॅक्टर द्वारा उन्हें उपचार दिये जाने के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।

इन्टरकोम से वार्ता किये जाने पर मरीजों द्वारा हाॅस्पिटल की ओर से दी जा रही सेवाओं/उपचार के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।