1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. मुंबई के एंटोप हिल इलाके में ढह गई बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका; 9 लोगों की बची जान

मुंबई के एंटोप हिल इलाके में ढह गई बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका; 9 लोगों की बची जान

Building collapses in Mumbai's Antop Hill area, many feared trapped; मुंबई के एंटोप हिल इलाके में ढह गई बिल्डिंग। हादसे में 9 लोगों को बचाया। अस्पताल में भर्ती।

By: Amit ranjan 
Updated:
मुंबई के एंटोप हिल इलाके में ढह गई बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका; 9 लोगों की बची जान

नई दिल्ली : मुंबई के एंटोप हिल इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के एंटॉप हिल इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई। इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं हादसे में 9 लोगों को बचाया गया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

आपको बता दें कि इस हादसे की खबर मिलने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। जो लगातार लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे है। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक बुरी खबर आई थी। जहां कमला नेहरू अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में आग लग गई।

इस हादसे में 4 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन बच्चों की मौत दम घुटने से हो गई। जबकि 33 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे का जांच करने का आदेश दिया है। जिससे ये जानकारी मिल सकें की आखिर ये हादसा हुआ कैसे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...