1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. CAA: संसद में जामिया पर बोले ओवैसी, कहा- सरकार बच्चों पर कर रही जुल्म

CAA: संसद में जामिया पर बोले ओवैसी, कहा- सरकार बच्चों पर कर रही जुल्म

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CAA: संसद में जामिया पर बोले ओवैसी, कहा- सरकार बच्चों पर कर रही जुल्म

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जामिया में हुई गोलीबारी का मुद्दा जोरशोर से उठा। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवेसी मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बच्चों पर जुल्म कर रही है। बच्चों को गोली मारी जा रही है। संसद में बढ़ते हंगामे के कारण लोकसभाध्यक्ष ने प्रश्नकाल को स्थगित कर दिया।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि, सरकार छात्रों के साथ अत्याचार कर रही है, बेटियों को मार रही है। उन्होंने कहा कि, ‘हम तमाम जामिया के बच्चों के साथ हैं। ये हुकूमत बच्चों पर जुल्म कर रही है। ये जानते हैं कि एक बच्चे की आंख चली गई, बताएं क्यों मार रहे हैं। शर्म नहीं है इनको, बच्चों को मार रहे हैं। गोलियां मार रहे हैं।

बताते चले कि, जामिया के छात्रा करीब एक महीने से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। और ये सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और इनमें कोई भी छात्र नहीं है।

वहीं लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि देश के आम लोग संविधान को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को पकड़े और राष्ट्रगान गा रहे इन लोगों पर गोलियां बरसाई जा रही हैं। देश के लोगों को क्रूरता से मारा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...