1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बजट 2020: आधार है तो अब तुरंत मिलेगा पैन नंबर, बिना फार्म भरे

बजट 2020: आधार है तो अब तुरंत मिलेगा पैन नंबर, बिना फार्म भरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बजट 2020: आधार है तो अब तुरंत मिलेगा पैन नंबर, बिना फार्म भरे

आधार कार्ड नंबर पर अब पर्मानेंट अकाउंट नंबर (पैन) प्राप्त करना बेहद आसान काम होगा। इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करने के दौरान कई नई व्यवस्थाओं का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, आधार नंबर पर अब तत्काल पैन के ऑनलाइन आवंटन को लेकर जल्दी ही व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए कोई आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2020 का बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि, टैक्सपेयर्स के आधार बेस्ड विरिफिकेशन की भी शुरुआत की जा रही है। टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए जल्द ही एक सिस्टम लॉन्च कर दिया जाएगा। आधार के जरिए ऑनलाइन PAN आवंटन किया जाएगा। इसके लिए किसी भी तरह की ऐप्लिकेशन फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

आपको बताते चलें कि, इनकम टैक्स कानून के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते वक्त अपने आधार नंबर का उल्लेख करना जरूरी है। 31 मार्च 2020 तक पैन और आधार को लिंक करना अनिवार्य है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...