रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: वाराणसी एक ऐसा शहर जिसे पारम्परिक इतिहास के नाम से जाना जाता है। इसी शहर के एक संत की आज जयंती है। आज संत रविदास की 644वीं जयंती है। इसी मौके पर देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की अध्यक्ष ने भी संत रविदास जी को उनकी जयंती पर प्रणाम करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने लगातार ट्वीट में लिखा है,” ’मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाईयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। संतगुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुज़ारा।”
1. ’मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का अमर मानवतावादी संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी की जयन्ती पर उन्हें शत्-शत् नमन व देश व दुनिया में रहने वाले उनके करोड़ों अनुयाईयों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। संतगुरु ने अपना सारा जीवन आदमी को इन्सान बनाने के प्रयास में गुज़ारा। 1/2
— Mayawati (@Mayawati) February 27, 2021
वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, “बीएसपी की यूपी में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदासजी के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहाँ किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। केन्द्र व राज्य सरकारें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें तो यह उचित होगा।”
2. बीएसपी की यूपी में चार बार बनी सरकार में संतगुरु रविदासजी के सपनों को साकार करने का भरसक प्रयास हुआ व उनके सम्मान में जो जनहित व जनकल्याण का काम यहाँ किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। केन्द्र व राज्य सरकारें उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश का भला करें तो यह उचित होगा। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) February 27, 2021
आपको बता दें, संत रविदास जी “जो मन चंगा तो कठौती में गंगा” कहावत से जाने जाते है। बता दें, माघ पूर्णिमा के दिन ही रविदास जयंती मनाई जाती है।