लखनऊ : केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में जहां देशभर के किसान आन्दोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कृषि से जुड़े तीन नए कानून को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं।
हमारी पार्टी इनका समर्थन करती हैं। वहीं, 8 दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ को भी बसपा सुप्रीमो ने अपना समर्थन दिया।
सोमवार को मायावती ने ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार से किसानों की मांग मानने की अपील भी की। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आन्दोलित हैं।
कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आन्दोलित हैं व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को ’’भारत बंद’’ का जो एलान किया है, बी.एस.पी उसका समर्थन करती है। साथ ही, केन्द्र से किसानों की माँगों को मानने की भी पुनः अपील।
— Mayawati (@Mayawati) December 7, 2020
व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को भारत बंद का जो ऐलान किया है, बी.एस.पी उसका समर्थन करती हैं। साथ ही, केन्द्र से किसानों की मांगों को मानने की भी पुनः अपील।