1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. लुटेरी दुल्हन : ‘सोना’, ‘बाबू’ कहकर कर ली 6 लाख की शॉपिंग, गच्चा देकर हुई फरार !

लुटेरी दुल्हन : ‘सोना’, ‘बाबू’ कहकर कर ली 6 लाख की शॉपिंग, गच्चा देकर हुई फरार !

By: Amit ranjan 
Updated:
लुटेरी दुल्हन : ‘सोना’, ‘बाबू’ कहकर कर ली 6 लाख की शॉपिंग, गच्चा देकर हुई फरार !

नई दिल्ली : अक्सर अपने लव कपल को सोना, बाबू कहते हुए सुना होगा, लेकिन क्या आप इसे लेकर सतर्क भी हुए हैं। अगर नहीं, तो आप सतर्क हो जाइये, क्योंकि अब लोग सोना, बाबू कहकर आपको चंपत तो लगाते ही हैं, साथ ही गच्चा देकर भी फरार हो जाते है। एक ऐसा ही मामला यूपी की राजधानी लखनऊ की है, जहां एक सोना, बाबू ने अपने बाबू को 6 लाख से भी अधिक का चंपत लगाया और फरार हो गई।

lucknow

दरअसल मनोज अग्रवाल नाम के युवक की मेट्रोमोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम के जरिए एक लड़की से जान-पहचान हुई थी, जिसके बाद बात शादी तक पहुंच गई। जो 16 दिसंबर को होनी भी थी, लेकिन उससे पहले ही दुल्हन फरार हो गई। आपको बता दें कि लखनऊ के रहने वाले मनोज अग्रवाल ने शादी के लिए जीवन साथी डॉट कॉम पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान 15 अगस्त को प्रियंका सिंह नाम की एक लड़की का उसे रिक्वेस्ट मिला, जिसके बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।

love

मनोज के मुताबिक लड़की बिहार की रहने वाली है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वो अपनी मौसी के साथ रहती है और दिल्ली में रह कर पढ़ाई करती है। मनोज ने बताया कि उसके घरवालों और प्रियंका की मौसी ने दोनों के रिश्तों को फाइनल किया था। इस दौरान युवती ने मनोज को बताया कि वह आईएएस (UPSC) की तैयारी कर रही है और जल्द ही उसका चयन भी हो जाएगा। इसे लेकर उसने मनोज से पैसे मांगने शुरू कर दिये।

ll

मनोज ने कहा कि युवती पढ़ाई के लिए कभी 10 हजार कभी 20 हजार और 50 हजार रुपये मांगती रही और वो होने वाली पत्नी समझकर देता रहा। इसी तरह मनोज ने उस युवती को अपने घर बनवाने के लिये रखें गये जमा पूंजी से 6 लाख रुपये दे दिये। इस दौरान दोनों के बीच करीब छह माह तक व्हाट्सएप चैटिंग चलता रहा और दोनों का मिलना-जुलना भी होता रहा।

इसी दौरान दोनों की शादी की तिथि भी उतर गई, जो 16 दिसंबर को होने थे। इससे युवक बेहद खुश था और अपनी शादी की तैयारियों में जुट गया। वहीं युवती लगातार उसे ठगती रहीं, जबकि युवक कभी उसे लखनऊ से आने-जाने को लेकर फ्लाइट का टिकट मुहैया कराता तो कभी उसे मॉल से 2 लाख रुपये की शॉपिंग भी करवाता।

chh

हालांकि इस भारी-भरकम मार्केट के बाद आरोपी प्रियंका सिंह हैदराबाद जाने की बात कहकर फरार हो गई। इस दौरान जब युवक ने युवती और उसकी मौसी को फोन लगाया तो उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद जब मनोज ने प्रियंका द्वारा दिए गए आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर कार्ड की जांच की तो वो फर्जी पाया गया।

lll

पीड़ित युवक इस दौरान वहां भी जा पहुंचा, जहां का पता प्रियंका ने मनोज को दिया था, लेकिन वहां जाने के बाद उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है। जिससे उसे जबरदस्त झटका लगा और उसके सारे सपने धूल में मिल गये। हालांकि इस ठगी के बाद पीड़ित मनोज ने हजरतगंज थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...