1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर में एक महिला की हत्या,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

जौनपुर में एक महिला की हत्या,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जौनपुर में एक महिला की हत्या,पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिलेके बरसठी थाना क्षेत्र के रसुलहा गांव में रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। सोमवार की सुबह विवाहिता का शव देखने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, बदमाशों को पकड़ने के लिए कई टीम लगाने के साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...