मथुरा में शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में दो बंदियों समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 153 हो गई है।
वृंदावन की जैंत चौकी पुलिस ने पिछले दिनों भरतपुर निवासी 24 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय व्यक्ति को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया था।
दोनों को अस्थाई जेल भेजा था। शुक्रवार को इन दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की 60 वर्षीय महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिली है।