हमीरपुर जिले में विदाई के दौरान दूल्हे के बड़े भाई के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम रोक दिया गया। दूल्हे के भाई के संक्रमित होने की सूचना पर बरातियों और घरातियों में दहशत फैल गई।
कुरारा क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी युवक अपनी मां के साथ दिल्ली में रहकर ऑटो चलाता है, जबकि पिता शिमला में मजदूरी करते हैं। ये लोग चार दिन पहले ही गांव लौटे थे। गांव लौटने पर युवक और उसकी मां के कोरोना जांच के सैंपल लिए गए थे।