मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार में सवार महिला सहित तीन की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
सुबह तकरीबन चार बजे आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही कार जमुनापार क्षेत्र में 107 माइल स्टोन के पास एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी पहुंच गए।