1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BREAKING- कानपुर में कोरोना का कहर,11 और मरीजों की हुई पुष्टि

BREAKING- कानपुर में कोरोना का कहर,11 और मरीजों की हुई पुष्टि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BREAKING- कानपुर में कोरोना का कहर,11 और मरीजों की हुई पुष्टि

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना हर दिन के साथ आक्रामक होता जा रहा है। लगातार पांच दिन से मौतें हो रही हैं। सोमवार रात और मंगलवार दोपहर को तीन मौतों के साथ शहर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 20 पहुंच गया। इसके अलावा 11 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

शहर में हुई जांचों में फतेहपुर के भी चार मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 560 हो गई है। शहर में कोरोना के एक्टिव केस 201 हैं। ग्वालटोली के रहने वाले 52 वर्षीय रोगी को सोमवार देर रात हैलट में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस की दिक्कत थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...